Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हाथियों के झुंड ने रोका राहगीरों का रास्ता, घंटे तक खड़े रहे हाथी

हाथियों के झुंड ने रोका राहगीरों का रास्ता, घंटे तक खड़े रहे हाथी

By on September 13, 2022 0 256 Views

कालाढूंगी।हाथियों के झुंड ने रोका कोटाबाग कालाढूंगी मार्ग ,रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज अंतर्गत मुशाबंगर बिट के जंगल से साय 5 बजे निकल कर लगभग एक दर्जन हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया हाथियों के झुंड देख सड़क के दोनो ओर राहगीरों की लम्बी लाइन लग गई अंतर्गत पड़ने वाले कालाढूंगी कोटाबाग मार्ग पर मंगलवार की साय अचानक एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड आ जाने से कोटाबाग ,कालाढूंगी मार्ग के दोनो ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई वही इस दौरान मार्ग में पुलिस का 112 वाहन भी दोनों ओर सड़क में खड़े हाथियों के बीच फंस गई 112 चालक एसएस धामी ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर हाथियों के बीच रोड में खड़े होने की सूचना दी, जिसपर तुरंत वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचे, तब तक हाथी जंगल के अंदर जा चुके थे.
जंगल से निकले हाथी लगभग 20 मिनट तक सड़क पर डटे रहे। वाहन चालकों के शोर मचाने पर हाथियों का झुंड जंगल में चला गया तब जाकर मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ।