Breaking News

By on September 19, 2022 0 252 Views

हल्द्वानी : सोशल मीडिया पर एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो गया है. चंद सेकेंड्स के इस खौफनाक वीडियो में एक युवक पानी के तेज बहाव में देखते देखते ही बह जाता है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह वीडियो उत्तराखंड के फतेहपुर इलाके का है और युवक बरसाती नाले की तेज धारा की चपेट आने से बह गया. एएनआई के अनुसार एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति लापता है और तलाशी अभियान जारी है लेकिन अभी तक कोई सुराग मिला नहीं है.