Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

By on August 21, 2023 0 1202 Views

उधम सिंह नगर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना दिया। मामला संज्ञान में तब आया जब किशोरी अपने ही पिता से गर्भवती हो गई। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नाबालिग बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार

घटना उधम सिंह नगर के बाजपुर की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि क्षेत्र का एक व्यक्ति अपनी मां और नाबालिग बेटी के साथ रहता था। आरोपित व्यक्ति राज्य सीमा स्थित यूपी क्षेत्र में एक फार्म पर नौकरी करता था। कई साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

पीड़िता किशोरी अपने चाचा के घर गई हुई थी। इस दौरान किशोरी के परिजनों ने उसके पेट में हो रही सूजन के बारे में पूछा। किशोरी ने परिजनों को बताया कि उसका पिता पिछले कुछ समय से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। ये सुनकर उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता के चाचा ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है।

आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। आरोपित क छोटे भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर धारा 376, पॉक्सो एक्ट
के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।