राज्यपाल ने की सुख-समृद्धि की कामना
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या में जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि नवरात्रि व्रत पूजन, मातृ शक्ति की आराधना के साथ ही अंतःकरण की शुद्धि, अनुशासन और मन की एकाग्रता बढ़ाने का अवसर देते हैं।
नारी के महत्व को दर्शाने वाला है त्योहार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है।समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक भी है। सीएम धामी ने कहा कि आप सभी प्रदेशवासियों को माँ आदिशक्ति भगवती की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

