Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • विधायक ने वितरण किए मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक।

विधायक ने वितरण किए मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक।

By on August 10, 2021 0 334 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) कालाढुंगी विधायक व केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने लगभग 6 दर्जन लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक वितरण किए ।मंगलवार को भगत ने कालाढुंगी तहसील पहुचकर क्षेत्रीय जनता को मुख्यमंत्री राहत कोष से चैक के रूप में मिलने वाली सहायता के लगभग साढ़े तीन लाख की धनराशि के 70 लाभार्थियों को चैक वितरण किए गए।इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह पूरी दुनिया सहित भारत वर्ष भी कॅरोना की समस्या से अछूता नही रहा मगर उसके उपरांत भी उनके प्रयास से सरकार ने लोगो की सहायत के लिए चैक के रूप में धनराशि लाभार्थियों को दी जिनका कालाढुंगी उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल के सहयोग से सफल वितरण कार्यक्रम किया गया।इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा गरीब असहय लोगो के लिए चलाई जा रही योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी।इस दौरान तहसीलदार सहित उनके साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।