Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • जहरीली घास खाने से छह बकरियों की मौत, पांच बीमार

जहरीली घास खाने से छह बकरियों की मौत, पांच बीमार

By on March 11, 2024 0 687 Views

अल्मोड़ा जिले के पाटी विकासखंड की अमोली ग्राम पंचायत में जहरीली घास खाने से छह बकरियों की मौत हो गई। जबकि पांच बकरियां बीमार हो गई।

अमोली ग्राम पंचायत में घास चरने गई बकरियां जहरीली घास खाने से मर गई। जहरीली घास खाने से छह बकरियों की मौत हो गई। जबकि पांच बकरियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को अमोली ग्राम पंचायत के काश्तकार देवी दत्त भट्ट 11 बकरियों को घर के ही पास खेत में चराने गए थे। यहां चरने के दौरान उनकी छह बकरियों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पांच गंभीर बीमार हो गई। पीड़ित देवीदत्त ने कहा कि वो खेतीबाड़ी और पशुपालन करके अपने परिवार को पालते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। गांव की प्रधान निशा देवी की सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर मुआयना किया और बीमार बकरियों को आवश्यक दवाई दी। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन से उचित मुआवजा पीड़ित को देने की मांग की है।