Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ग्राम शंकरपुर भूल में पानी के कनेक्शन डालने मे आ रही अड़चनों को लेकर ग्राम प्रधान वा ग्रामीणों ने कोतवाल को एक ज्ञापन सौंपा।

ग्राम शंकरपुर भूल में पानी के कनेक्शन डालने मे आ रही अड़चनों को लेकर ग्राम प्रधान वा ग्रामीणों ने कोतवाल को एक ज्ञापन सौंपा।

By on December 29, 2021 0 380 Views

रामनगर।ग्राम शंकरपुर भूल में पानी के कनेक्शन डालने मे आ रही अड़चनों को लेकर ग्राम प्रधान इमरान खान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोतवाल अरुण कुमार सैनी को एक ज्ञापन सौंपा।दिये गए ज्ञापन मे उन्होंने कहा कि ग्राम शंकरपुर भूल में पिछले लंबे समय से पानी की बहुत ज्यादा किल्लत हो रही है।पानी की किल्लत को दूर करने के लिए पानी के कनेक्शन होने है और जल संस्थान ने अनुमति भी दे दी है लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर अड़चने लगाई जा रही है जबकि उन लोगों का इस गांव से कुछ लेना देना नहीं है।बताया कि यह लोग माफ़िया और गुंडागर्दी के बल पर रोक लगा रहे हैं।जिससे जनहित के कामों को रोका जा रहा है और ग्रामीणों को पानी की किल्लत से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जाएंगी।इस दौरान शमीम जहां मीना देवी बसंती देवी इरशाद संजीदा खातून मुदस्सिर अली जावेद बिट्टू नफीस आदि मौजूद रहे।