Breaking News

डीसीएम वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, हालत गंभीर

By on January 9, 2022 0 347 Views

रामनगर।रामनगर -हल्द्वानी मार्ग पर एक डीसीएम वाहन मोटरसाइकिल सवार युवक को रौदते हुए फरार हो गया।सूचना पर पुलिस ने घायल को 108 की मदद से संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर करने की कार्यवाही की।
ग्राम बेलपोखरा निवासी जसवंत सिंह के अनुसार बीती रात उनका भतीजा बाइक संख्या यूके18/जी 6279 से रामनगर से बेलपोखरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बैलपड़ाव की ओर से आ रहे डीसीएम वाहन संख्या यूके04/सीए 3666 का चालक उनके भतीजे हरजीत सिंह पुत्र सुखराम सिंह को ग्राम कंचनपुर छोई के पास जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया ।हादसे में उनका भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गया।जिससे उपचार के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसके हालत गंभीर होने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसका उपचार हल्द्वानी के निजी अस्पताल में चल रहा है।मामले में उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौप उक्त डीसीएम वाहन के चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।