Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोतवाली पुलिस ने साइकिल सवार दंपत्ति को टक्कर मारने के मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया – पिरुमदारा क्षेत्र की घटना

कोतवाली पुलिस ने साइकिल सवार दंपत्ति को टक्कर मारने के मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया – पिरुमदारा क्षेत्र की घटना

By on February 24, 2022 0 262 Views

रामनगर।कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों सोमवार को साइकिल सवार दंपत्ति को प्राइवेट बस द्वारा टक्कर मारने के मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम पिरुमदारा मधुबन कॉलोनी निवासी रोहित ने पुलिस को दी तहरीर मैं बताया कि सोमवार की दोपहर उनके पिता महेश व माता साईकिल पर सवार होकर पिरुमदारा क्षेत्र में किसी कार्य से जा रहे थें।इसी दौरान पिरुमदारा के समीप प्राइवेट बस यूके04 पीए 1208 ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों से उनके पिता को मृत घोषित कर दिया तो वहीं उनकी माता ममता देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया था। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि प्राइवेट बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।