Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • देर रात गहरी खाई में गिरी कर, वाहन में सवार चालक को फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया।

देर रात गहरी खाई में गिरी कर, वाहन में सवार चालक को फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया।

By on March 13, 2022 0 371 Views

नैनीताल। देर रात एक कर गहरीखाई में गिरनेसे एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल को रेस्क्यू टीमकी मददसे बाहरनिकलकर अस्पताल एडमिट कराया गया। रामनगर रोड नैनीताल के पास एक वाहन गहरी खोई मे गिरने की सूचना मिलते ही तत्काल फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो, एक कार रोड से 20 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी जिसमें चालक हेम चन्द्र उम्र 32 वर्ष कार में फसा हुआ था। जिसे फायर रेस्क्यू यूनिट द्वारा, कड़ी मशक्कत से गहरी खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा ।