Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बदरीनाथ में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी, 19 नवंबर को बंद होंगे धाम के कपाट…देखें बर्फबारी का VIDEO

बदरीनाथ में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी, 19 नवंबर को बंद होंगे धाम के कपाट…देखें बर्फबारी का VIDEO

By on November 15, 2022 0 194 Views

चमोली: उत्‍तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। इसी क्रम में चमोली जनपद में स्थित बदरीनाथ धाम में आज सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई। यहां की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। इससे कड़ाके की ठंड पड़ने लग गई। बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 19 नवंबर शनिवार को बंद होंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए विधि विधान से बंद किए जाएंगे। जिसके तहत मंगलवार से धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। कल मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दिए जाएंगे।

 

पहले बंद होंगे भगवान गणेश के मंदिर के कपाट

बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि परंपरानुसार बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं कल भगवान गणेश के मंदिर के कपाट बंद होने के साथ की जाएगी।

19 नवंबर को बदं होंगे बदरीनाथ के कपाट

इसके बाद 16 नवंबर को आदिकेदारेश्वर मंदिर, 17 नवंबर को खड़क पुस्तकों को गर्भगृह में रख वेद ऋृचाओं का वाचन बंद होगा व 18 नवंबर को मां लक्ष्मी गर्भगृह में विराजमान होंगी। जिसके बाद 19 नवंबर को पंचाग गणना और धार्मिक मान्यताओं के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं मैदानी इलाकों में आसमान में बादलों का डेरा रहा। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं।