Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • बंशीधर भगत का बयान जनभावनाओं व जनादेश का अपमान -प्रभात ध्यानी

बंशीधर भगत का बयान जनभावनाओं व जनादेश का अपमान -प्रभात ध्यानी

By on July 6, 2021 0 351 Views

रामनगर। (नाजिम सलमान)काबीना मंत्री बंशीधर भगत का बयान जनभावनाओं व जनादेश का अपमान –प्रभात ध्यानी केंद्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कबीना मंत्री बंशीधर भगत के बयान को जन भावनाओं एवं जनादेश का अपमान बताते हुए कहा कि समय आने पर उत्तराखंड की जनता भाजपा एवं मंत्री बंशीधर भगत को माकूल जबाब देगी।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने भारतीय जनता पार्टी व सरकार में शामिल लोग सत्ता के मद में इतने मदहोश एवं अहंकारी हो गए हैं कि उन्हें न तो जनभावनाओं का ख्याल है ना ही मर्यादा का। कबीना मंत्री बंशीधर भगत का यह बयान कि वह तीन मुख्यमंत्री बनाएं या 10, इसका जनता को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी ने कहा कि उनका यह बयान सत्ता के मद में उनके अहंकार एवम तानाशाही की प्रवृत्ति को दर्शाता है । उपपा नेता प्रभात ध्यानी ने कहा कि समय आने पर उत्तराखंड एवं कालाढूंगी की विधानसभा की जनता भाजपा एवं उनके अहंकारी मंत्री को माकूल जवाब देगी।