चमोली करंट हादसा: 15 की मौत 7 घायल, PM मोदी, अमित शाह ने जताया दुख, धामी ने दिये जांच के आदेश, किया राहत राशि का ऐलान…
चमोली: उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय लगभग 24 लोग मौके पर उपस्थित थे।
अब तक की अपडेट ये है
चमोली करंट हादसे मे अब तक 15 लोगों की मौत, 7 घायल
PM ने ट्वीट कर जताया दुख, घायलों के स्वस्थ होने की कामना की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर ली घटना की जानकारी
अमित शाह ने सीएम धामी से ली घटना की जानकारी, जताया दुख
6 घायलों को लाया गया चमोली से ऋषिकेश एम्स
सीएम धामी ने दिये मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
खराब मौसम के चलते धामी नहीं जा पाये घटना स्थल पर
बीच रास्ते मे से वापिस हुआ चौपर, धामी फोन पर ले रहे अपडेट
धामी ने कहा – दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर ली घटना की जानकारी
अमित शाह ने सीएम धामी से ली घटना की जानकारी, जताया दुख
चमोली करंट हादसे मे धामी सरकार ने किया राहत राशि का ऐलान
मृतको के आश्रितों को 5 एवं घायलों को मिलेंगे 1 लाख रुपए
बिजली ट्रांसफार्मर फटने से हुआ था चमोली मे करंट हादसा
BJP प्रदेशाध्क्ष घायलों का हाल जानने ऋषिकेश पहुंचे

