Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सिटी मजिस्ट्रेट को नशा रोकने को लेकर सौंपा ज्ञापन।

सिटी मजिस्ट्रेट को नशा रोकने को लेकर सौंपा ज्ञापन।

By on August 11, 2021 0 309 Views

कालाढुंगी। सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, को युवाओं में बढ़ते नशे को रोकने को लेकर ज्ञापन दिया।बुधवार को आशा शुक्ला) कात्यायनी फाउंडेशन की अध्य्क्ष के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता ने क्षेत्र को नशा मुक्ति करने के लिए।नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संबंध में,नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि शहर के दमुवाहूंगा क्षेत्र में पिछले काफी लम्बे समय से नशे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे नशा करने वाले लोग अपने परिवार का जबरन हस्ताक्षर करवा कर अपनी संपत्ति बेचने तक आतुर हो गए हैं तथा इस चीज का कई और लोग फायदा उठा रहे हैं। शिकायत यह भी मिल रही है कि यहां कई लोग अपने घर का सामान बेचकर भी नशा कर रहे हैं, नशे के खातिर कई लोग जमीन बेच दे रहे हैं। यहां नशा इस कदर हावी हो गया है कि इसे रोकने के लिए कोई मुहिम नहीं छोड़ी जा रही है। खासतौर पर घर की महिलाएं बढ़ते नशे से परेशान हो रही हैं। सभी ने इसे रोकने के लिए अपने स्तर से ठोस कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान बन्दी देवी, विनोद कुमार,आशा शुक्ला, सुनीता,दोष कुमार, गीता देवी ,गोविन्दी, मांगुली देवी, सोनी,छवी राम ,मन्जू,हरीश मिश्रा, रीतू देवी, सन्तोष मिश्रा ,सोनी देवी, गोपाल,भुवन तिवारी,मनीषा आर्या,कुलदीप पाण्डे ,भागुली देवी,आरती,लाला देवी,आदि मौजूद थे।