Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा भी ब्राह्मणों के हितों की लड़ाई लड़ेगी।

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा भी ब्राह्मणों के हितों की लड़ाई लड़ेगी।

By on September 2, 2021 0 821 Views

रामनगर। 2022 के विधानसभा चुनाव के करीब आते ही कई संगठन सक्रिय होने लगे हैं। जो सरकार से अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए एकजुट हो रहे हैं। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा भी ब्राह्मणों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। महासभा का कहना है कि उनकी 8 सूत्रीय मांगे हैं। यदि सरकार इन मांगों पर गौर नही करती, तो वह 16 सितम्बर से हल्द्वानी में क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। यदि सरकार फिर भी नही चेती तो वह आमरण अनशन और आत्मदाह तक करने से नही हिचकिचाएंगे।