Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर महाविद्यालय की डॉ.अलका राजौरिया करेंगी जेएनयू में शैक्षिक भ्रमण(डॉ. अलका रामनगर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी)

रामनगर महाविद्यालय की डॉ.अलका राजौरिया करेंगी जेएनयू में शैक्षिक भ्रमण(डॉ. अलका रामनगर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी)

By on September 16, 2025 0 95 Views

रामनगर। उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के तहत पीएनजी महाविद्यालय में समाजशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अलका राजौरिया जेएनयू में शैक्षिक भ्रमण करेंगी।बता दें कि उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजनान्तर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापकों को प्रशिक्षण लेने हेतु जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली भेजा जा रहा है। शैक्षिक भ्रमण हेतु कला संकाय के चालीस प्राध्यापकों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 सितम्बर से 20 सितम्बर तक जेएनयू के मालवीय मिशन शिक्षण केन्द्र में आयोजित किया जाएगा।डॉ.अलका राजौरिया ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि में विश्वस्तरीय शिक्षाविदों,विषय विशेषज्ञों द्वारा अपने अकादमिक अनुभवों को साझा किया जाएगा। शैक्षिक भ्रमण हेतु सभी प्रशिक्षुओं को विभिन्न संकायों एवं पुस्तकालयों का भ्रमण भी कराया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों ने डॉ.अलका को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।