Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • पांचवें दिन देर रात तक चला सदन, धामी सरकार का 1.11 लाख करोड़ से अधिक का बजट पारित

पांचवें दिन देर रात तक चला सदन, धामी सरकार का 1.11 लाख करोड़ से अधिक का बजट पारित

By on March 14, 2026 0 11 Views

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र पांचवें दिन देर रात तक चला। सत्र रात करीब 12:30 बजे तक जारी रहा, जिसके बाद सदन ने धामी सरकार का 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया। बजट पारित होने के बाद विधानसभा सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया था। यह पहली बार था जब मुख्यमंत्री धामी ने वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट सदन में प्रस्तुत किया।

सरकार द्वारा पेश किए गए बजट का आकार वर्तमान वित्तीय वर्ष की तुलना में 10.41 प्रतिशत अधिक है। बजट में राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए ज्ञान और संतुलनका मंत्र दिया गया है।

सरकार के अनुमान के अनुसार नए वित्तीय वर्ष में 1,11,703.21 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इसमें

  • 67,525.77 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्तियां
  • 42,617.35 करोड़ रुपये पूंजीगत प्राप्तियां

शामिल हैं।

सरकार ने कर मुक्त बजट पेश किया है और इसमें राजस्व घाटा शून्य रहने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, बजट में 12,579.70 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया गया है।

धामी सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।