Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया की अफवाहों और झूठे नेरेटिव पर प्रहार करें भाजपा कार्यकर्ता _धामी एसआईआर में सहयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करें कार्यकर्ता मुख्यमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं से घर घर जाने का आह्वाहन

सोशल मीडिया की अफवाहों और झूठे नेरेटिव पर प्रहार करें भाजपा कार्यकर्ता _धामी एसआईआर में सहयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करें कार्यकर्ता मुख्यमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं से घर घर जाने का आह्वाहन

By on April 2, 2026 0 5 Views

रामनगर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्रवाल सभागार में भाजपा नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा को विचारधारा पर आधारित संगठन बताया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे विशेष गहन पुनर्निरीक्षण में सक्रियता से भागीदारी करके योग्य मतों की दर्ज करवाने और फर्जी वोटरों को मतदाता सूची से हटवाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। राष्ट्रीय हितों और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कार्यकर्ता सुनिश्चित करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र में जाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र द्वारा उत्तराखंड में दो लाख करोड़ की विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। सतत् विकास सूचकांक में उत्तराखंड पहले स्थान पर है। अपनी सरकार के कार्यकाल में यूसीसी,नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से लेकर तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने इन्हें जनता के बीच ले जाने का आह्वाहन किया।


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का कार्य सिर्फ भाजपा जैसी पार्टी में ही होता है, जिससे कार्यकर्ता का व्यक्तित्व विकास होता है।
सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और संचालन नगर महामंत्री नवीन करगेती ने किया। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, पालक मनीष अग्रवाल, महामंत्री शलभ मित्तल, युवा मिर्च जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बरगली, भगीरथ लाल चौधरी, भावना भट्ट, योगेश रजवार, गंगा राणा, अजय पाल, आकाश आर्य, जयप्रकाश जोशी, भरत तिवारी, डॉ धनेश्वरी घिल्डियाल, सत्यप्रकाश शर्मा, पूरन नैनवाल, मोहन पाठक, संजीव सैनी, भावना भट्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।