Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के 178 परीक्षा केंद्रों में यूटीईटी प्रथम व द्वितीय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के 178 परीक्षा केंद्रों में यूटीईटी प्रथम व द्वितीय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

By on November 27, 2021 0 423 Views

रामनागर।उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के 178 परीक्षा केंद्रों में यूटीईटी प्रथम व द्वितीय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। प्रथम में 75.10 व द्वितीय में 78.68 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। दोपालियों में कराई गई परीक्षा के लिए 178 केंद्र बनाए गए थे। उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के दिशा निर्देशा पर प्रत्येक जिले के सीईओ ने केंद्रों पर परीक्षा कराई। बोर्ड के यूटीईटी प्रभारी सीपी रतूड़ी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 तक कराई गई। प्रथम में पंजीकृत 44973 अभ्यर्थियों ने पंजीकृत कराया था। 33775 ने परीक्षा दी। जबकि द्वितीय में 39875 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 31374 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। बताया कि परीक्षा कोरोना काल के नियमों के अनुसार ही कराई गई है। यूटीईटी सफल अभ्यर्थी शिक्षक बनते हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड हर साल टीईटी की परीक्षाएं कराता है। हरिद्वार में सबसे अधिक केंद्र 39 व देहरादून में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शाम की पाली की परीक्षा दो बजे से साढ़े चार बजे तक कराई गई।