Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सिटी पेट्रोल पुलिस (CPU) को लेकर अब ये बड़े आदेश हुए जारी , लगा झटका

सिटी पेट्रोल पुलिस (CPU) को लेकर अब ये बड़े आदेश हुए जारी , लगा झटका

By on December 3, 2021 0 272 Views

देहरादून उत्तराखंड पुलिस में व्यवस्था से ज्यादा अव्यवस्था के लिये चर्चित सीपीयू को और दुरूस्त करने की दिशा में डीजीपी अशोक कुमार ने एक  बडा फैसला किया है। 2013 से अस्त्तित्व में आई सीपीयू में गृह जनपद में तैनाती अथवा संबद्धता की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

 

डीजीपी अशोक कुमार के पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशो में साफ तौर पर कहा गया है कि अब किसी भी जवान अथवा सिपाही को अपने गृह जनपद में तैनाती अथवा संबद्धता नही मिलेगी। यदि किसी भी जनपद में ऐसी व्यवस्था सीपीयू यानि सिटी पेट्रोल यूनिट में चल रही है तो उसे तत्काल समाप्त कर जवानों को दूसरे जनपद में तैनाती दी जायेगी। 2013 में सीपीयू के गठन के साथ जारी हुए आदेशो में पहले होम डिस्ट्रिक्ट पोस्टिंग की व्यवस्था दी गई थी।