Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • दिल्ली के दो लोगों द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया

दिल्ली के दो लोगों द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया

By on December 31, 2021 0 791 Views

रामनगर।एक व्यक्ति के साथ दिल्ली के दो लोगों द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर पकड़ने की मांग की।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि 28 दिसंबर को सुनील वर्मा नमक टैक्सी ड्राइवर की गाड़ी दो यात्रियों द्वारा 3 दिन के लिए दिल्ली से रामनगर लाई गई टैक्सी ड्राइवर द्वारा उनको रानीखेत रोड रामनगर पर उतरा गया उसके बाद उन यात्रियों द्वारा ड्राइवर को धोखा देकर बिना पैसा दिए चोरी से चले गए।बताया कि इन दोनों लोगों की लखनपुर मे ससुराल है।जिसके बाद ड्राइवर सुनील वर्मा कोतवाली रामनगर पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई जिसके उपरांत कोतवाल अंरुण कुमार सैनी के आदेशानुसार उक्त व्यक्ति की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया जिसमे कॉसटेबल गगन भंडारी, कॉसटेबल रविंद्र कुमार, संजय व महिला का. रजविंद्र कौर के अथक प्रयासो से उन व्यक्तियों को ढूंढ कर ड्राइवर सुनील वर्मा के 3 दिवस की बुकिंग के 14000 रूपये दिलवाये गए।ड्राइवर सुनील वर्मा द्वारा टीम का आभार व्यक्त किया।