- Home
- उत्तराखण्ड
- मारपीट करने के मामले मे चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
मारपीट करने के मामले मे चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
रामनगर।दोअलग-अलग मारपीट करने के मामलों में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।ईदगाह रोड निवासी दीपांशु ने पुलिस को दी तहरीर मैं बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था इसी दौरान उनके घर के समीप लखनपुर निवासी कमल और परविंदर ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट की और डंडा सिर पर मार दिया।जिससे दीपांशु लहूलुहान हो गया और उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दीपांशु पर जानलेवा हमला करने के मामले मे कमल और परविंदर सिंह के खिलाफ धारा 307 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया गया है।वहीं दूसरी ओर ग्राम शंकरपुर भूल निवासी मनोज़ शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जिम जंगल रिजोर्ट ढेला मे कार्यरत हैं।उन्होंने बताया कि बीते दिनों रणजीत सिंह और विश्वजीत ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी भी दी है।बताया कि दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि मारपीट करने के मामले मैं रणजीत सिंह और विश्वजीत के खिलाफ धारा 323 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

