- Home
- उत्तराखण्ड
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला
रामनगर।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका हैं।गुरुवार को रानीखेत रोड लखनपुर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते दिवस बुधवार को पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले पर सोनिया गांधी व राहुल गांधी के इशारे पर जो मामला हुआ है। वह निंदनीय हैं।कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो चूक हुई है वह भी निंदनीय है उन्होंने कहा कि इसके लिए देश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी और इसका जवाब जनता जरूर देगी।इस दौरान विधायक दिवान सिंह बिष्ट भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश नैनवाल ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत नगर महामंत्री पूरन नैनवाल मनोज़ रावत विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी विधायक मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा सत्य प्रकाश शर्मा रुचि गिरी शर्मा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट प्रधान प्रतिनिधि हेम चंद्र जोशी नीमा मठपाल नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।