Breaking News

पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया

By on January 28, 2022 0 329 Views

रामनगर।कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह पाल समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। नामांकन के बाद सभी ने अपनी-अपनी जीत का दावा भी किया है। गुरुवार को कांग्रेस से डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन कराया। उन्होंने कहा कि रामनगर से उनका लगाव बहुत ही पुराना है। पार्टी ने उन पर विश्वास कर मैदान में उतारा है। कहा कि जीत के बाद वह रामनगर की जनता की सेवा करेंगे। ज्वलंत समस्या को वह उठाते रहें, शिक्षा, रोजगार, पलायन आदि पर पूरा फोकस होगा कहा कि कांग्रेस रामनगर से जीत दर्ज करेगी और सत्ता में भी कांग्रेस की सरकार रहेगी। वहीं सपा प्रत्याशी अब्दुल गफ्फार ने भी नामांकन कराया और कहा कि सपा हमेशा जनहितों के मुद्दों पर चुनाव लड़ती आई है। यूपी में सरकार सपा की बनने जा रही है। निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल ने नामांकन कराकर अपनी जीत का दावा किया। कहा कि वह चुनाव युवा पीड़ी को ठीक दशा व दिशा देने के लिए लड़ रही है। बताया कि रामनगर में सभी दलों ने जनता को ठगने का काम किया है। शिक्षा की यहां पर मजबूत नींव रखेगी, ताकि युवाओं को भविष्य सुधर सके। निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश चंद्र पांडे ने भी नामांकन कराया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीति दल जनभावनाओं को ठेस पहुंचाते आ रहे है। यूकेड़ी के प्रत्याशी राकेश चौहान ने नामांकन कराया। कहा कि वह हमेशा रामनगर की जनता के संघर्षों में खड़े रहे हैं।एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि गुरुवार को पांच लोगों ने नामांकन किया है।उन्होंने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी संजय रावत शादाब आलम सहित 28 लोगों ने नामांकन पत्र लिये हैं।