Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सपा प्रत्याशी चंद्रावती का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल-ओले-ओले गाने पर सहेलियों संग डांस किया कमाल

सपा प्रत्याशी चंद्रावती का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल-ओले-ओले गाने पर सहेलियों संग डांस किया कमाल

By on February 4, 2022 0 367 Views

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: उत्‍तर प्रदेश की राठ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की महिला प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, चंद्रवती वर्मा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो में चंद्रवती अपनी सहेलियों के संग  1996 में रिलीज हुई ‘तू चोर मैं सिपाही’ के गाने ‘ओले-ओले’ ओले पर डांस करती नजर आ रही है। हालांकि वीडियो के बारे में बताया जा रहा कि यह काफी पुराना  है।  आप भी देखें ये वीडियो-

 

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने पहले राठ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी को टिकट दिया था। गयादीन अनुरागी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद एसपी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। दो दिन तक चले समाजवादी हंगामें के बीच अखिलेश यादव ने अनुरागी का टिकट काटकर  चन्द्रवती वर्मा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया। चंद्रावती वर्मा, गोहांड ब्लॉक के इटौरा गांव निवासी धनीराम वर्मा की बेटी है और हैदराबाद में जिम ट्रेनर रहीं हैं। गोहांड इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई के बाद उरई से चंद्रावती वर्मा ने स्नातक किया था।

खेलकूद में रुचि होने पर वह फिटनेश ट्रेनर बन गईं। कुछ समय तक एक जिम में काम करने के बाद खुद की कंपनी खोल ली। चंद्रावती वर्मा ने 2022 में हेमेन्द्र राजपूत से शादी की, हेमन्त राजपूत भी  पेशे से जिम ट्रेनर है।