Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • स्टेट बैंक कोटाबाग द्वारा कृषि लोन मेले का सफल आयोजन किया गया।

स्टेट बैंक कोटाबाग द्वारा कृषि लोन मेले का सफल आयोजन किया गया।

By on May 26, 2022 0 231 Views

कोटाबाग। बुधवार को स्टेट बैंक शाखा कोटाबाग के मैदान में कृषि लोन मेले का सफल आयोजन किया गया, इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्रीमती संजू भारद्वाज, पशु चिकित्सक कोटाबाग़ डॉक्टर संजीव पंत, शाखा में वरिष्ठ सहयोगी श्री पंकज कुमार, सहयोगी श्री लोकपाल सिंह अधिकारी एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे, इस दौरान सरकार द्वारा प्रायोजित कृषि सम्बंधित विविध सरकारी योजनाओं जैसे कि फसल केसीसी, दुधारु पशुओं पर केसीसी, सुरक्षा बीमा आदि के बारे में ग्राहकों को जानकारी प्रदान की गयी, मेले मैं गाँव के 100 से 150 लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम के समापन पर शाखा प्रबंधक संजू भारद्वाज द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।