- Home
- उत्तराखण्ड
- एलटी शिक्षकों की उपेक्षा पर नाराजगी। कहा दी जाए पदोन्नति।
एलटी शिक्षकों की उपेक्षा पर नाराजगी। कहा दी जाए पदोन्नति।
कालाढूंगी। शिक्षा विभाग में एलटी के शिक्षकों की लगातार हो रही उपेक्षा पर बयान जारी करते हुए राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के पूर्व जिला मंत्री डा, विवेक पांडे ने निराशा व विरोध व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अन्य अन्य पदों पर निरंतर पदोन्नति हो रही हैं, किंतु वहीं एलटी शिक्षकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति लगातार कई वर्षों से बाधित है, जो कि निराशापूर्ण एवं अन्याय पूर्ण है।
साथ ही साथ पांडे ने सभी बीआरपी, सीआरपी के पदों पर अखबार के माध्यम से केवल प्रवक्ता को पदों को पात्र बनाए जाने पर आपत्ति करते हुए कहा कि यह चूंकि समग्र शिक्षा अभियान के पद हैं और 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए हैं, इसमें एलटी शिक्षकों को पात्र ना बनाया जाना एलटी शिक्षकों के साथ अन्याय पूर्ण व दुर्भाग्यपूर्ण व्यवस्था है, उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि पात्रता हेतु एलटी के शिक्षकों को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए।अगर ऐसा नहीं हुआ तो इस अन्याय पूर्ण व्यवस्था का विरोध किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो वो धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। और न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा तो वो जाएंगे।

