Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • विधानसभा बैकडोर भर्ती मामला: धामी ने निष्पक्ष जांच के लिए लिखा था पत्र, विधानसभा अध्यक्ष ने रद्द की 480 में से 228 नियुक्तियां, सचिव निलंबित, पूर्व विस अध्‍यक्ष की भी होगी जांच

विधानसभा बैकडोर भर्ती मामला: धामी ने निष्पक्ष जांच के लिए लिखा था पत्र, विधानसभा अध्यक्ष ने रद्द की 480 में से 228 नियुक्तियां, सचिव निलंबित, पूर्व विस अध्‍यक्ष की भी होगी जांच

By on September 23, 2022 0 183 Views

देहरादून: उत्‍तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंप दी है। आपको बता दें पूरे मामले मे सीएम धामी ने भी स्पीकर को पत्र लिखकर कहा था की पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। और अब समिति जांच रिपोर्ट सौंप चुकी है।

480 में से 228 नियुक्तियां रद

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को समिति की जांच रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्‍होंने 480 में से 228 नियुक्तियां रद कर दी हैं। उन्‍होंने सचिव मुकेश सिंंघल को भी निलंबित कर दिया है।

वहीं तत्‍कालीन विस अध्‍यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल की भूमिका की जांच की जाएगी। वहीं 2012 से पहले हुई नियुक्ति पर विधिक जांच होगी। उन्‍होंने बताया कि समिति ने काबिले तारीफ कार्य किया। समिति ने नियुक्तियां रद करने का प्रस्‍ताव सौंपा है। समिति द्वारा नियमों के खिलाफ हुई नियुक्तियों को रद करने की सिफरिश गई है।

गुरुवार देर रात जांच समिति द्वारा रिपोर्ट सौंप दी गई

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वह दो दिन के अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के भ्रमण कार्यक्रम पर थीं। गुरुवार देर रात देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने पर जांच समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंप दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट सौंपते हुए जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया, एसएस रावत व अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद रहे।