आर्य को जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर खुशी
नैनीताल। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नेगी ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को नैनीताल जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य नैनीताल जिले की भौगोलिक परिस्थितियों से भलीभांति वाकिफ हैं। वह पूर्व में मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं, उनके कार्यकाल में क्षेत्र का खूब विकास हुआ है। उनके नेतृत्व में नैनीताल जिले का और बेहतर विकास होगा। यशपाल के जिले का प्रभारी मंत्री बनने पर प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, पालिकाध्यक्ष भवाली संजय वर्मा, भीमताल मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, मुकेश पलडिय़ा, पंकज जोशी, प्रदीप पाठक, दुर्गा दत्त पलडिय़ा आदि ने खुशी जताई है।

