समर्पण फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया गया।
काशीपुर। समर्पण फाउंडेशन द्वारा शपर्यावरण दिवस 5 जून से उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला 16 जुलाई तक वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया। समर्पण फाउंडेशन काशीपुर ने 251 वृक्षो के सुव्यवस्थित उद्यान का रोपण कर आई आई एम काशीपुर को समर्पित किया एवं काशीपुर क्षेत्र की अनेक कालोनियोंं मे वृक्षारोपण अभियान चलाया। कोरोना संबंधी नियमोंं का ध्यान रखते हुए समर्पण फाउण्डेशन का ये अभियान आज उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के दिन संपन्न हुआ। आज सैकड़ोंं की संख्या मे प्रकृति प्रेमी पौधोंं का वितरण किया गया। कार्यक्रम मेंं विमल माहेश्वरी, अभिषेक पाठक, धीरज अग्रवाल, नवीन अरोरा, सर्वेश शर्मा शशि, सुशील पाठक, नभ माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अखिल पाठक, राहुल ठाकुर, गोविंद धामी, सुमित महरौत्रा, राज वर्मा आदि थे।

