थारी में 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तालाब मे डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया गया।
रामनगर के ग्राम थारी में 12 वर्षीय करुनेश बिष्ट का शव आज प्रातः पुलिस और एससीआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया।
12 वर्षीय युवक दो अन्य दोस्तों के साथ बीते दिन गांव में स्थित एक तालाब में नहा रहा था। इसी बीच अचानक नहाते नहाते करुनेश पानी में डूबने लगा तो साथ में नहा रहे उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में डूब गया। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके उपरांत सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी।
जिसके उपरांत पुलिस एवं एसडीआरएफ को लगभग 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज प्रातः 9:00 बजे 12 वर्षीय करुनेश का शव तालाब से बरामद कर बाहर निकाल लिया। करुणेश की मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।

