Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का हिस्सा टूटा, बड़ी संख्या में मजदूरों के फंसे होने की आशंका

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का हिस्सा टूटा, बड़ी संख्या में मजदूरों के फंसे होने की आशंका

By on November 12, 2023 0 439 Views

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा टूट गया है। बताया जा रहा है सुरंग के अंदर 40 से ज्यादा मजूदर फंसे हुए हैं।

बड़ी संख्या में मजदूरों के फंसे होने की आशंका

जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी इसी सटीक सूचना नहीं है कि अंदर कितने मजदूर फंसे हुए हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। अंदर फंसे लोगों के लिए ऑक्सीजन पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है।

मजदूरों का रेस्क्यू जारी

हादसे की वजह भूस्खलन होना बताई जा रही है। सिलक्या की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है। जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। रेस्क्यू के लिए जिला प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीम और पुलिस भी मौके पर ही मौजूद है।