Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने क्षतिग्रस्त हुई रोड और नाले की सुरक्षा को लेकर निरक्षण किया।

विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने क्षतिग्रस्त हुई रोड और नाले की सुरक्षा को लेकर निरक्षण किया।

By on August 12, 2021 0 275 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने आज छडायल में रकसिया नाले से क्षतिग्रस्त हुई रोड और नाले की सुरक्षा दीवाल का उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ,अधिशाषी अभियंता सिचाई तरुण बंसल ,पार्षद पंकज चुफाल के साथ निरीक्षण किया ।जिस पर उप जिला अधिकारी और अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को तत्काल रोड को कल से सुचारू करने को कहा और छतिग्रस्त दीवाल का तत्काल इस्टीमेट बना कर दीवाल बनाने का कार्य प्रारम्भ करने को कहा।
जिस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक चौधरी कहा की तत्काल नाले की दीवाल बना कर रोड को दुरुस्त किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि विकास भगत,उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अशोक चौधरी,अधिशासी अभियंता सिचाई तरुण बंसल और पार्षद पंकज चुफाल आदि मौजूद थे।