Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाला आरोपी अरेस्ट, रेंजर समेत चार को किया था घायल

वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाला आरोपी अरेस्ट, रेंजर समेत चार को किया था घायल

By on September 10, 2024 0 532 Views

उधम सिंह नगर पुलिस ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर की बंदूक, चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी पर वन अधिनियम के तहत 30 मुकदमें दर्ज हैं.

मामले का खुलासा कर उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि छह सितंबर को पीपल पड़ाव रेंज में वन तस्करों के द्वारा वनकर्मियों पर फायरिंग की गई थी. कई राउंड की फायरिंग में रेंजर समेत चार वनकर्मी घायल हुए थे. पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस की टीम ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को सकेनिया चौकी क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया है.

आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ गेजी पुत्र टहल सिंह निवासी बाजपुर के रूप में हुई है. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर इससे पहले वन अधिनियम के तहत 28 मुकदमे पीपल पड़ाव रेंज और दो मुकदमे बरहैनी रेंज में दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. बता दें वन तस्करों द्वारा वन कर्मियों पर हुई फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. जिसके बाद से पुलिस पर आरोपी की गिरफ़्तारी का दबाव था.