Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सीएम धामी ने सुनी जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएँ, संबन्धित अधिकारियों को दिये समाधान के निर्देश

सीएम धामी ने सुनी जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएँ, संबन्धित अधिकारियों को दिये समाधान के निर्देश

By on December 21, 2024 0 437 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों  ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का जल्द समाधान कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे जन समस्याओं की नियमित सुनवाई कर उनका समाधान करें।