Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • प्रिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया

प्रिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया

By on September 30, 2021 0 413 Views

रामनगर। मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल टांडा की होनहार छात्रा प्रिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 उत्तीर्ण करके विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालवाड़ी जनपद नैनीताल की कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा मे सिंचाई विभाग में तैनात दीप चंद्र की बेटी प्रिया ने सम्मानजनक अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी बसंती देवी, पिता दीप चंद्र,माता कुसुम लता, ट्यूशन टीचर अंजली बिंजोला व मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओ एवं प्रधानाचार्या मीना पांथरी को दिया है।