Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को सीएम धामी ने किया नमन, कहा- उनका जीवन राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा

शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को सीएम धामी ने किया नमन, कहा- उनका जीवन राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा

By on July 31, 2026 0 15 Views

गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गदरपुर स्थित कम्बोज धर्मशाला पहुंचकर शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अखंड पाठ में भाग लिया और गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद ऊधम सिंह का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास का सबसे दर्दनाक अध्याय था और ऊधम सिंह ने उस अन्याय का प्रतिकार कर पूरी दुनिया के सामने भारत के स्वाभिमान और अदम्य साहस का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान, सेवा और बलिदान का संदेश देता है। वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं मानवता, करुणा, सत्य, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाती हैं, जो समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणादायी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सभी से शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पांडेय, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।