चोरी हुई मोटरसाईकिल को पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए मय चोर के पकड़ा
गदरपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरी के अनावरण हेतु टीम गठित टीम कर थाना गदरपुर में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उपनिरीक्षक अनिल चौहान ने अभियुक्त प्रकाश मंडल पुत्र निर्मल मंडल निवासी रतन फार्म नंबर 2 शक्ति फार्म थाना सितारगंज उम्र 21वर्ष को चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक uk06 क्यू 5112 के साथ समय प्रेम नगर चौक महतौष गदरपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश करने की तैयारी कर रही है।

