Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • तीन काले कृषि कानून को रद्द करने, बढती महंगाई ,बेरोजगारी के विरोध मे 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने की अपील।

तीन काले कृषि कानून को रद्द करने, बढती महंगाई ,बेरोजगारी के विरोध मे 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने की अपील।

By on September 13, 2021 0 357 Views

रामनगर। तीन काले कृषि कानून को रद्द करने, एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने ,बढती महंगाई ,बेरोजगारी के विरोध मे संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने की अपील।
अखिल भारतीय किसान महासभा, नैनीसार जमीन बचाओ सँघर्ष समिति ने तीन काले किसी कानून को रद्द करने, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारिक ,सामाजिक ,राजनैतिक ,मजदूर ,छात्र , महिला संगठनों से बंद को सहयोग और समर्थन देने की अपील की है ।
अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक कॉमरेड बहादुर सिंह जंगी ,नैनीसार जमीन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन काले कृषि कानून को रद्द करने, एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर , खाद्यान्नों ,सरसों का तेल मेँ अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि किये जाने,मँहगाई,बेरोजगारी के खिलाफ 27 सितंबर को संपूर्ण भारत बंद का समर्थन करते हुए व्यापारियों, सामाजिक जन संगठनों से भारत बंद को सहयोग करने एवं सफल बनाने का आह्वान किया गया है। बाद में कॉमरेड बहादुर सिंह जंगी , प्रभात ध्यानी दोनों नेताओं द्वारा संयुक्त मोर्चा किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों दीवान कटारिया किसान यूनियन, मनमोहन अग्रवाल देव भूमि विकास मंच ,मनिंदर सिंह सेठी अध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल, दिनेश चंद्र अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, पंकज इंकलाबी मजदूर केंद्र ,मनीष कुमार समाजवादी लोक मंच, ललित उपरेती किसान संघर्ष समिति, चिंताराम वन ग्राम संघर्ष समिति आदि से संपर्क कर बंद को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की।