- Home
- उत्तराखण्ड
- डीएफओ की गाड़ी पर हमला -पुलिस को तहरीर दी मुकदमा दर्ज – आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट मैं पेश किया गया
डीएफओ की गाड़ी पर हमला -पुलिस को तहरीर दी मुकदमा दर्ज – आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट मैं पेश किया गया
रामनगर।तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ बलवंत सिंह शाही पर खनन माफियाओं ने हमला कर गाड़ी पर पथराव कर दिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बलवंत सिंह शाही ने बताया कि गुरुवार की शाम 5 बजे वन सुरक्षा बल के साथ कालूसिद्ध व खड़न्जा खनन गेटों की गश्त पर थे। तभी उनके पीछे 20 से 30 मोटर साइकिल में फील्डर पीछा कर रहे थे। खड़जा गेट से वापस आने पर उन्होंने वाहन को रोका और पीछा कर रहे मोटर साइकिलों में से एक फील्डर की बाइक को वन सुरक्षा बल ने पकड़ लिया। बाइक सवार रिजवान निवासी गुल्लरघट्टी अभद्रता करने लगा। टीम ने उसे अपने सरकारी वाहन कैम्पर में बैठाकर कार्यालय को आ रहे थे। रास्ते में कालूशिद्ध तिराहे के पास मुनीर खताडी निवासी एवं पांच अन्य डीएफओ के वाहन को रोक कर रिजवान को छुड़ा ले गये। बाद में यही लोग शिवलालपुर चौराह में बाइक छुड़ाने आ गये । डीएफओ ने बताया कि उनके वाहन पर मुनीर ने पत्थर मार दिया। जिससे पीछे का शीशा टूट गया ।उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी एसएसपी को दी। वही एसएसपी ने कोतवाल अरुण सैनी को मामले से कार्रवाई करने के निर्देश दिए कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि पुलिस ने वन बीट अधिकारी विपिन चन्द्र की तहरीर पर आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास हाथापाई गाली गलौज और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दबिश देते हुए एक आरोपी मुनीर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी रिजवान की तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि एक आरोपी मुनीर को कोर्ट मैं पेश किया गया है।

