Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • सेल्फी के चक्कर में गई महिला की जान

सेल्फी के चक्कर में गई महिला की जान

By on August 3, 2022 0 230 Views

उत्तराखंड। सेल्फी के जुनून ने राजमार्ग पर एक विवाहिता की जान ले ली। देवप्रयाग से करीब 22 किमी आगे ऋषिकेश मार्ग पर सौड़पाणी में मंगलवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे मुरादाबाद निवासी सैनी दंपति कुछ देर के लिए रुके थे। पुलिस के अनुसार पति राहुल सैनी जहां पहाड़ी की ओर खड़ा था, वहीं उनकी 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका सड़क किनारे सेल्फी लेनी लगी। जहां संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी पुलिस व एसडीआरएफ टीम सहित मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। एसएसआई मैठाणी के अनुसार बुधवार सुबह महिला प्रियंका निवासी धरमपुर, थाना पुलिस लाइन मुरादाबाद, उप्र का शव खाई में मिला, जिसे खाई से निकालकर पीएम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।