Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भाजपा संगठन की टीम भी धारचुला मे राहत कार्य मे जुटी – BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी

भाजपा संगठन की टीम भी धारचुला मे राहत कार्य मे जुटी – BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी

By on September 11, 2022 0 160 Views

देहरादून: पिथोरागढ के धारचुला मे आयी दैवीय आपदा के बाद पीड़ितों को राहत देने के लिए भाजपा संगठन के कार्यकर्ता भी जुट गए है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने जिला प्रशासन के अधिकारियो से वार्ता कर प्रभावित क्षेत्रों के बारे मे जानकारी ली। इसके बाद जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियो से वार्ता कर क्षेत्र मे पहुचने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों मे सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि सीएम क्षेत्र का दौरा कर चुके है, और पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया करायी जा रही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष विरेंद्र बलदीया से युवाओं की एक टीम के तत्काल मौक़े पर रवाना होने को कहा है। यह टीम पीड़ितों को भोजन, कपड़े और दवा आदि व्यवस्थाओं मे सहयोग करेगी। चौहान ने कहा की पूर्व मे आयी आपदाओं मे संगठन के कार्यकर्ताओ ने जिस तरह से भूमिका का निर्वहन किया उसी तरह से कार्यकर्ता आपदा की इस घड़ी मे पीड़ितों के दुःख से जुड़े और राहत कार्यों मे जुट जाए। उन्होंने ज़िलाध्यक्ष से इसकी रिपोर्ट देने को भी कहा है।