Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • भाजपा और भाजपा के कार्यकर्ता हैं अहंकार में डूबे : शिशुपाल रावत

भाजपा और भाजपा के कार्यकर्ता हैं अहंकार में डूबे : शिशुपाल रावत

By on July 15, 2021 0 399 Views

आप प्रवक्ता के बयान को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया है। बीजेपी प्रवक्ता ने तो सीधे उत्तराखंड की जनता को भीखमंगा कहा,बीजेपी को जवाब देना होगा और उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी होगी।आप ने उत्तराखंड की जनता को उनके हक की 300 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कही तो बीजेपी बौखलाहट में आ गई और इनके प्रवक्ता उत्तराखंड की जनता को भीखमंगा कहने लगे। आम आदमी पार्टी इसके विरोध में आज 70 विधानसभाओं में प्रदर्शन कर रही और आज रामनगर में संगठन मंत्री भास्कर जोशी के नेतृत्व में रामनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का पुतला फूंका और हमारी मांग है बीजेपी को उत्तराखंड की स्वाभिमानी जनता से माफी मांगनी चाहिए। रामनगर विधानसभा मे कार्यकर्ताओ द्वारा भजपा का पुतला फुका गया।।इस दौरान भास्कर जोशी ललित पांडे सौगंध तैयार मंजू नैथानी मंजू रावत रोशनी रावत सुनीता रावत कलीम सैफी जुल्फिकार अली सौरभ नेगी नितिन कंडारी दान सिंह बिष्ट मदन राम राजेंद्र जीना दिनेश सती आदि मौजूद थे