Breaking News
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चेतावनी को देखते हुए समय रहते हुए सयुंक्त चिकित्सालय रामनगर में स्वास्थ्य सुविधाएं दूरस्थ की जाए।

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चेतावनी को देखते हुए समय रहते हुए सयुंक्त चिकित्सालय रामनगर में स्वास्थ्य सुविधाएं दूरस्थ की जाए।

By on July 24, 2021 0 395 Views

रामनगर। सामाजिक राजनैतिक संघटनों की सरकार व चिकित्सा अधीक्षक से मांग
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चेतावनी को देखते हुए समय रहते हुए सयुंक्त चिकित्सालय रामनगर में स्वास्थ्य सुविधाएं दूरस्थ किये जाए।
कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर की चेतावनी को देखते हुए समय रहते अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरस्त करने को लेकर सामाजिक राजनीतिक संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मणि भूषण पंत से मिला ।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मणि भूषण पंत के समक्ष चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं लेकिन संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अभी तक कोरोना महामारी से संबंधित व्यवस्थाएं ऑक्सीजन प्लांट ,वेंटिलेटर ,आईसीयू बेड ,मेडिकल स्टाफ आदि व्यवस्थाएं सम्पन्न नहीं हो पाई हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मणि भूषण पंत ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर कार्य प्रगति पर है ।आईसीयू बेड के लिए विधायक जी द्वारा 50 लाख रुपए अपनी निधि से दी हैं लेकिन बाकी बजट के लिए शासन से शीघ्र ही बजट आवंटन करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में मनमोहन अग्रवाल सयोंजक देव भूमि विकास मंच, प्रभात ध्यानी केंद्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी,पंकज इंकलाबी मजदूर केंद, मनिंदर सिंह सेठी अध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल समिति ,पान सिंह नेगी ,योगेश सती राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच ,तुलसी छिम्बाल प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, विद्यासागर भारद्वाज एस आर टम्टा,कमल वर्मा आदि थे।