Breaking News
  • Home
  • खेल
  • ओलंपिक पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है

ओलंपिक पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है

By on July 24, 2021 0 396 Views

नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है और उनकी जीत के लिए प्रार्थना करने के लिए पूरे देश को धन्यवाद दिया। शनिवार को टोक्यो ओलिंपिक में महिला 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया। कहा मैं इस पदक को अपने देश को समर्पित करना चाहता हूं । सफर के दौरान मेरे साथ देने के लिए भारतीयों की अरबों प्रार्थनाओं को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं अपने परिवार को विशेष रूप से मेरी मां को मुझपर विश्वास करने और त्याग के लिए को धन्यवाद देना चाहती हूं।’
चानू ने आगे कहा, ‘इस सफर में निरंतर समर्थन के लिए हमारी सरकार, खेल मंत्रालय, साई, आइओए, वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रेलवे, ओजीक्यू, प्रायोजकों और मे मार्केटिंग एजेंसी आइओएस का समर्थन करने के लिए विशेष धन्यवाद। मैं अपने कोच विजय शर्मा सर और सहयोगी स्टाफ को उनकी निरंतर कड़ी मेहनत, प्रेरणा और प्रशिक्षण के लिए विशेष धन्यवाद देना चाहती हूं। एक बार फिर से पूरी भारोत्तोलन बिरादरी और मेरे सभी देशवासियों को धन्यवाद।’
रजत पदक जीतने के साथ, चानू ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय भारोत्तोलक बन गई हैं। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी खेलों में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जब पहली बार भारोत्तोलन क्षेत्र महिलाओं के लिए खोला गया था।