- Home
- उत्तराखण्ड
- राज्य की अवधारणा एवं राज्य की अस्मिता से जुड़े सवालों के समाधान को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हल्द्वानी में एक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है ।
राज्य की अवधारणा एवं राज्य की अस्मिता से जुड़े सवालों के समाधान को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हल्द्वानी में एक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है ।
रामनगर। राज्य की अवधारणा एवं राज्य की अस्मिता से जुड़े सवालों के समाधान को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हल्द्वानी में एक गोष्ठी का आयोजन 7 अगस्त शनिवार को किया जा रहा है । राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों, ज़मीनों की निर्मम लूट, राज्य की अवधारणा एवं अस्मिता से हो रहे खिलवाड़ से आज राज्य का हर नागरिक चिंतित व आक्रोशित है। जिस आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक अस्मिता के लिए राज्य आंदोलन लड़ा गया था उसके सभी मोर्चों पर हम कमज़ोर हुए हैं। सरकार के विकास के दावों के बावजूद उत्तराखंड विस्थापन, बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य की बदहाली से जूझ रहा है। जनता के आक्रोश को देखते हुए सत्ता से जुडे राजनीतिक दल व उनसे जुड़े लोग जनता का ध्यान बांटने के लिए कुचक्र व साजिश रच रहे हैं।इन महत्वपूर्ण सवालों से जनता का ध्यान न भटके ,उनके समाधान को लेकर हल्द्वानी में आयोजित गोष्ठी में विचार व रणनीति बनाई जाएगी। राज्य आंदोलनकारी,उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने सामाजिक,राजनैतिक,राज्य निर्माण आंदोलन से जुड़े साथियों से 7 अगस्त 2021 शनिवार को प्रातः 11 बजे *ट्रिपल जे बिल्डिंग सभागार, छोटी मुखानी, निकट एसबीआई बैंक हल्द्वानी* में आयोजित गोष्ठी में समय पर पहुंचने की अपील की है।

