Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • नशे के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज

नशे के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज

By on August 10, 2021 0 257 Views

हल्द्वानी । (शाकिर हुसैन) शहर के हर कोने में नशा अपना जाल बिछा चुका है, जिसमें फंसकर युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। कात्यायनी फाउंडेशन ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शुक्ला ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर नशे के कारोबार अभियान छेड़ने की बात कही । | वक्ताओं ने कहा कि | नशा समाज में जघन्य अपराधों का सबब बन रहा है। युवा | पीढ़ी अपना भविष्य नशे के नर्क में धकेल रही है। बैठक में अधिवक्ता आरपी पांडे व दीप्ती चुफाल, महिमा पांडे आदि ने आशा शुक्ला द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की । आशा शुक्ला ने कहा कि कात्यायनी फउंडेशन सामाजिक समस्याओं, गरीबी, शिक्षा, नशा मुक्ति आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हरीश मिश्रा, करन थापा, गीता, गायत्री, लीला देवी, गोविंदी, नंदी देवी, सरिता देवी, मंजू आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।