मौन पालन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को सशक्तिकरण और उनको आर्थिक मजबूती करना ।
कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) राजकीय मौन पालन केन्द्र ज्योलिकोट के द्वारा हल्द्वानी विकास खंड के हरिपुर पूर्णानंद, गोरापड़ाव में मौन पालन का एक सप्ताह दिवसीय प्रशिक्षण विधिवत सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जैविक पाठशाला सुनकिया के संचालक हर्ष सिंह डंगवाल के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें 18 महिलाओं और 11 पुरुषों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण और उनको आर्थिक मजबूती करना था। मौन पालन अपने मकान के आसपास मौन पालन वाक्स रखकर किया जा सकता है इसमें विशेष जमीन की जरूरत नहीं होती है। मौन द्वारा परागण होने से फसल, सब्जी, फल के उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि होती है। मौन का मानव जीवन में चोली और दामन का साथ होता है। मौन पर्यावरण संरक्षण में भी अहंम भूमिका निभाती है। मौन पालन हेतु 60 प्रतिशत राज्य सहायता के लिए सिफारिश की गई है अब तक 40 प्रतिशत राज्य सहायता दी जा रही है। मौन पालन से शहद, पराग, मोम, मौनविष, प्रोपोलिस, रायलजैली प्राप्त कर अपनी आमदनी को बढाया जा सकती है। जन्म के समय शिशु को शहद चटाया जाता है जीवन पर्यन्त शहद का उपयोग कर मृत्यु के बाद पिण्ड दान मे भी किया जाता हैं। यह प्रशिक्षण कनवाल, के एन काण्डपाल, यशोदा रावत के द्वारा प्रदान किया इस प्रशिक्षण में हर्ष सिंह डंगवाल, के एस मेहता, नरेंद्र सिंह मेहरा, हेमा डंगवाल, सुनीता देवी, बबीता क्वीरा, रेनू डंगवाल, लक्ष्मी क्वीरा, मुन्नी, ज्योति, अनीता, कमला, संगीता, दीपा, राधा, गोविन्दी आदि ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रोगाम को सफल बनाने में दिव्य ज्योति महिला समूह की अध्य्क्ष दिव्या कोटियाल सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग।

