Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा, यात्रा में कांग्रेस की गुटबाजी नजर आई।

रामनगर पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा, यात्रा में कांग्रेस की गुटबाजी नजर आई।

By on September 5, 2021 0 581 Views

रामनगर। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रविवार शाम को रामनगर पहुंची। यहां पहुँची यात्रा में सभी नेताओं ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।

लेकिन यहां यह यात्रा कांग्रेस की गुटबाजी के रूप में नजर आई। परिवर्तन यात्रा में भले ही कांग्रेसी परिवर्तन की हुंकार भर रहे हों। लेकिन यहां हरीश रावत और रणजीत रावत गुटों में बंटी नजर आई। यहां परिवर्तन यात्रा रथ में हरीश रावत नजर नही आये। वह कार्यक्रम स्थल में भी कुछ देरी से पहुंचे। उधर कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी इसे एकजुटता के लिए यात्रा बात रहे हैं। वह गुटबाजी से मना करते रहे। वह हरीश रावत के लिए भी सफाई देते नजर आए।