Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • नैनीताल झील में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस ..

नैनीताल झील में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस ..

By on September 27, 2024 0 617 Views

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की नैनीझील में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। तल्लीताल डाँठ के समीप बोट स्टैंड पर झील में उतराता शव उतराता मिला है। मृतक की शिनाख्त में पुलिस जुट गई है।
नैनीताल में तल्लीताल डांठ के पास एक शव नैनीझील में उतराता मिला। शव देखकर स्थानिय लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को झील से बाहर निकाला।

मृतक से छानबीन में किसी भी प्रकार के दस्तावेज नही मिले हैं। जिससे शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। अन्य जिलों में भी पूछताछ में लग गई है।